मेले में जुआ, सट्टा व अवैध शराब बिक्री रोकने की पुलिस से की अपील

थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाब गांव में 12 फरवरी को आयोजित पारंपरिक मेले को लेकर प्रशासनिक सतर्कता की मांग की गयी है.

सोनाहातू. थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाब गांव में 12 फरवरी को आयोजित पारंपरिक मेले को लेकर प्रशासनिक सतर्कता की मांग की गयी है. मेले के दौरान हब्बा-डब्बा जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री व सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस प्रशासन से ठोस कार्रवाई की अपील की गयी है. इस संबंध में कोटाब निवासी अशोक कुमार महतो ने पुलिस उपाधीक्षक बुंडू रांची को एक लिखित आवेदन सौंपा गया है. आवेदन में उल्लेख किया गया है कि कोटाब गांव में आयोजित यह मेला क्षेत्र का एक बड़ा सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें छऊ नृत्य व मुर्गा लड़ाई जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं बच्चे शामिल होते हैं. मेले की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हब्बा डब्बा जुआ, ताश, सट्टा एवं अवैध शराब की बिक्री व सेवन जैसी गतिविधियां संचालित की जा सकती है. इससे न केवल शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा है, बल्कि आपराधिक घटनाओं और सामाजिक वातावरण के दूषित होने की भी आशंका बनी रहती है. इस आवेदन की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, उपायुक्त रांची तथा थाना प्रभारी सोनाहातू को भी भेजी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >