वार्षिक खेलकूद का किया गया आयोजन

मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत आरसी मिडिल स्कूल, सरवादा में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया.

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत आरसी मिडिल स्कूल, सरवादा में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा उपस्थित थे. उन्होंने विद्यार्थियों को अफीम की खेती के नुकसान के विरुद्ध जागरूक किया. उन्हें अफीम की खेती से दूर रहने और परिवार को अफीम की अवैध खेती नहीं करने के लिए प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध अपराध, मानव तस्करी, बाल विवाह, डायन अधिनियम, नशापान के नुकसान और डायल 112 के विषय में भी जागरूक किया. खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >