भाजपा तोरपा मंडल की नयी समिति की घोषणा

भाजपा तोरपा मंडल की नयी समिति की घोषणा बुधवार को की गयी.

तोरपा. भाजपा तोरपा मंडल की नयी समिति की घोषणा बुधवार को की गयी. नगर भवन तोरपा में मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडल प्रभारी गंदौरी गुड़िया ने जिलाध्यक्ष द्वारा अनुमोदित नयी समिति के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की. इस अवसर पर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल ने संबोधित किया. संचालन जिला युवा मोर्चा के महामंत्री दीपक तिग्गा ने किया. नयी समिति में मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार के अलावा सुबोध जायसवाल, अमृता देवी, रामधन साहु, शिवनारायण शाहदेव, रोहित सिंह उपाध्यक्ष, नीरज जायसवाल एवं दिलीप सिंह को महामंत्री, संगीता देवी, बोदो भेंगरा, पंकज महतो, महावीर सिंह एवं प्रतिमा देवी को मंत्री, रंजीत राम कोषाध्यक्ष, पवन कुमार गुप्ता मिडिया प्रभारी बनाये गये. प्रतीक सोनी को आईटी सेल की जिम्मेवारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >