अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

अड़की थाना क्षेत्र के खूंटी-तमाड़ रोड किताडीह चौक में शनिवार की देर शाम को अज्ञात वाहन के धक्का लगने से वृद्धा की मौत हो गयी

खूंटी.

अड़की थाना क्षेत्र के खूंटी-तमाड़ रोड किताडीह चौक में शनिवार की देर शाम को अज्ञात वाहन के धक्का लगने से वृद्धा की मौत हो गयी. उनकी पहचान किताडीह गांव निवासी 70 वर्षीय किष्टोमनी देवी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वह शनिवार देर शाम दुकान से घर लौट रही थी. सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अड़की स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में महिला ने दम तोड़ दिया. इसके बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >