अवैध हथियार मामले में एक आरोपी गया जेल

गिरफ्तार विनोद कुमार गंझू का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास रहा है.

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के कोड़ाकेल गांव में तीन फरवरी 2026 को पुलिस ने छापेमारी कर सियो महतो की चाउमिन दुकान से दो देसी कट्टा और दो गोली बरामद की थी. उक्त मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज की थी. जिसमें से दो आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूर्व में ही जेल भेज चुकी है. वहीं एक और आरोपी गनालोया निवासी विनोद कुमार गंझू को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दी. पुलिस उससे की गयी पूछताछ के आधार पर आगे और छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार विनोद कुमार गंझू का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ मुरहू, खूंटी, कर्रा, लापूंग और नामकोम थाना में कुल नौ मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >