जिले में हुई अलविदा जुम्मा की नमाज

रमजान महीने का अलविदा जुम्मे की नमाज शुक्रवार को पढ़ी गयी.

प्रतिनिधि, खूंटी.

रमजान महीने का अलविदा जुम्मे की नमाज शुक्रवार को पढ़ी गयी. जिले के सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज पढ़ी. रोजेदारों ने देश-दुनिया में अमन, शांति के लिए दुआयें मांगी. खूंटी में जामा मस्जिद कर्रा रोड, मस्जिद ए जोहरा पाशा काॅलोनी, मदीना मस्जिद जन्नत नगर, मस्जिद ए कौशर और मदरसा अरबिया इस्लामिया कासिमुल उलूम आजाद रोड में अकीदत के साथ नमाज पढ़ी गयी. खूंटी के विभिन्न गांव के साथ-साथ मुरहू व अन्य क्षेत्रों में भी अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की गयी. खूंटी के सिल्दा स्थित मस्जिदे अक्सा में अकीदत के साथ नमाज अदा की गयी. जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद पहुंचे. मौलाना एनुल हक ने रमजान की अहमियत के बारे में जानकारी दी. सिल्दा में ईद उल फितर की नमाज सुबह 8.30 बजे अदा की जायेगी.

कर्रा प्रखंड में अलविदा जुम्मे में उमड़े मुसलमान

कर्रा.

कर्रा प्रखंड के कर्रा, गोविंदपुर, बिरदा, बरवादाग और लोधमा में शुक्रवार को अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गयी. अलविदा जुम्मे की नमाज के पहले सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी देखी गयी. मस्जिद के इमाम ने रमजान माह, रोजा रखने व रोजा एहतराम, इबादत करने, सदका, फितरा जकात व रमजान के मुबारक महीने में रहमत बरकत व मगफिरत के महीना के बारे में जानकारी दी. ईद को प्रखंड के सभी अलग-अलग जगहों पर ईद के नमाज को लेकर अलग-अलग समय तय किया किया. कर्रा इदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ और साढ़े आठ बजे, बिरदा गांव में सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >