गरिमा केंद्र के कार्यों में सभी विभागों करें सहयोग : समिति

प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक शनिवार को प्रखंड कार्यलय में हुई.

तोरपा. गरिमा केंद्र के सफल संचालन एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक शनिवार को प्रखंड कार्यलय में हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ नवीन चंद्र झा ने की. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, संकुल संगठन की प्रतिनिधियों एवं सामाजिक उपसमिति के सदस्यों ने भाग लिया. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह संयोजक वसीम अंसारी ने बैठक के उद्देश्य के बारे में बताया. जिला प्रबंधक रमेश नायक ने सलाहकार समिति की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी. गरिमा केंद्र तोरपा की पैरालीगल जेंडर, सीआरपी अंजोरेम कुल्लू ने अब तक पंजीकृत लैंगिक हिंसा से जुड़े मामलों की पंचायतवार जानकारी प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि केंद्र में अब तक घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, बाल हिंसा, मानव तस्करी, बाल विवाह और साइबर क्राइम समेत कुल 54 मामले दर्ज किये गये हैं. इनमें 52 मामलों का समाधान किया जा चुका है, जबकि दो अति संवेदनशील मामले लंबित हैं, जिनमें एक घरेलू हिंसा और एक यौन उत्पीड़न से संबंधित मामला है. बैठक में गरिमा केंद्र संचालन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गयी. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि गरिमा केंद्र के कार्यों में सभी विभागों का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में लैंगिक हिंसा से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया. वहीं स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग को अपनी बैठकों में लैंगिक हिंसा की रोकथाम को एजेंडा में शामिल करने को कहा. बीडीओ ने संकुल संगठन की दीदियों को गांवों में किशोरियों के साथ परामर्श सत्र आयोजित करने, ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर पंचायत स्तर पर जागरूकता फैलाने तथा अभिभावकों के बीच बाल विवाह, कम उम्र में गर्भधारण और किशोरियों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा करने का निर्देश दिया. बैठक में पेरेंटिंग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण आयोजित करने का भी सुझाव दिया गया. बैठक में तोरपा के तीनों संकुल संगठन की अध्यक्ष दीदियां और सामाजिक उपसमिति के सदस्य भी मौजूद रहे.

प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >