Indian Under-18 Rugby Team: तीसरी बार टीम इंडिया की जर्सी पहनेंगे खूंटी के अजीत नाग, अब चीन में दिखाएंगे दम

खूंटी के अजीत नाग का लगातार तीसरी बार भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम में चयन हुआ है. वह चीन में होने वाली एशिया रग्बी अमीरात चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

खूंटी. खूंटी के अजीत नाग का चयन लगातार तीसरी बार भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम में हुआ है. वह आगामी एशिया रग्बी अमीरात अंडर 18 चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा. प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पांच और छह सितंबर को चीन के किंगदाओ में होगा.

इससे पूर्व अजीत नाग ने एशिया रग्बी अंडर 18 चैंपियनशिप 2024, मलेशिया तथा एशिया रग्बी अंडर 18 चैंपियनशिप 2025, होहोत, चाइना में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. लगातार तीसरी बार भारतीय टीम का हिस्सा बनने पर खूंटी और पूरे झारखंड हर्ष का माहौल है.

उसके चयन पर झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार जालान, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव हेजाज असदक, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित अन्य ने बधाई दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >