बुंडू में एपवा ने महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एपवा ने हुमटा में मनया.

बुंडू. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एपवा ने हुमटा में मनया. कार्यक्रम के शुरुआत दिवंगत रसोइया संघ की प्रदेश अध्यक्ष व भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य रहीं अनिता की तस्वीर पर माल्यार्पण व मौन श्रद्धांजलि से हुई. एपवा नेत्री लखमनी ने कहा कि आठ मार्च महिलाओं के संघर्ष और विजय को याद करने का दिन है. महिलाओं को आजादी और सम्मान दिलाने के दिन के रूप में याद करती है. सिमैला मुंडा ने कहा वर्तमान सरकार स्कील्ड वर्कर्स महिलाओं को सरकारी कर्मचारी की श्रेणी में नहीं रख कर पारंपरिक महिला शोषण वाली व्यवस्था को आगे बढ़ा रही है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोमबारी मुंडा, पार्वती मुंडा, सरला मुंडा, जयंती मुंडा, खिरोबाला मुंडा, शांति मुंडा, बिनोता मुंडा, शुकरू मुंडा, सबिता मुंडा, मुनकी मुंडा, मालती मुंडा शामिल थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >