कॉलेज में कदम रखते ही नए विद्यार्थियों को मिली बड़ी सीख, प्राचार्य ने बताया सफलता का मंत्र

खूंटी के बिरसा कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सत्र 2026-30 के नए विद्यार्थियों का स्वागत किया. प्राचार्य ने छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया.

खूंटी. बिरसा कॉलेज में गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सत्र 2026-30 के स्नातक के नये विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि बिरसा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. पुष्पा सुरीन ने नये विद्यार्थियों का स्वागत किया. उन्होंने कॉलेज के अनुशासन और शैक्षणिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी. कहा कि कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण समय है. विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और कॉलेज के नियमों एवं अनुशासन का पालन करना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षा आने, समय की पाबंदी और जिम्मेदारी के साथ अपनी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झारखंड प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय एवं प्रशासन तक आवाज उठाती रही है.

उन्होंने कहा कि कॉलेज केवल पढ़ाई करने का स्थान नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का भी अवसर है. इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >