पंचायत प्रतिनिधियों ने गुफू गांव में आम बागवानी के तरीके सीखे

गुमला जिला के घाघरा प्रखंड के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि सहित पंचायत प्रतिनिधियों की टीम ने सोमवार और मंगलवार को तोरपा के के गुफू गांव का दौरा किया.

गुमला जिला के घाघरा प्रखंड के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक पहुंचे तोरप

किसान पाठशाला का भ्रमण कर कृषि के तकनीक की ली जानकारी

प्रतिनिधि, तोरपा

गुमला जिला के घाघरा प्रखंड के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि सहित पंचायत प्रतिनिधियों की टीम ने सोमवार और मंगलवार को तोरपा के के गुफू गांव का दौरा किया. आम बागवानी और कृषि कार्य को देखा. उन्होंने गांव में समेकित प्राकृतिक प्रबंधन के तहत किये गये कृषि कार्य के साथ-साथ, आम बागवानी, इंटर क्रॉपिंग, सब्जी की खेती आदि को देखा. उन्होंने यहां मृदा और जल संरक्षण के लिए किये गये काम को भी देखा. प्रतिनिधियों ने किसान पाठशाला का भ्रमण कर कृषि के तकनीक की जानकारी ली. एफपीओ की अध्यक्ष एतवारी देवी ने उन्हें किसान पाठशाला में हो रहे कार्यों और इससे किसानों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी. इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय स्तर पर स्थापित मिलेट व दाल प्रसंस्करण इकाई, डेयरी यूनिट, बत्तख पालन केंद्र और सौर लिफ्ट सिंचाई प्रणाली का भी अवलोकन किया. दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिनिधियों ने अपने अपने पंचायत में इस तरह की योजना का संचालन करने की बात कही. मौके पर प्रदान के राजू, अजय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >