नाबालिग के साथ मारपीट का आरोप, एसपी ने किया इंकार

कर्रा थाना में एक नाबालिग के साथ मारपीट किये जाने को लेकर अभिभावक ने एसपी अमन कुमार को आवेदन दिया.

खूंटी. कर्रा थाना में एक नाबालिग के साथ मारपीट किये जाने को लेकर अभिभावक ने एसपी अमन कुमार को आवेदन दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि नाबालिग बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह गया था. वहां से वह 13 जनवरी को बेल पर बाहर निकला है. 23 फरवरी को कर्रा थाना में उसे बुलाया गया. उस दिन रात में जरियागढ़ थाना प्रभारी ने उसके साथ पूछताछ के नाम पर मारपीट की. उसका सदर अस्पताल में इलाज भी कराया गया. उन्होंने उसकी मेडिकल रिपोर्ट को भी आवेदन में संलग्न किया है. वहीं, एसपी से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि इस संबंध में एसपी अमन कुमार ने कहा कि नाबालिग चोरी के मामले में पकड़ा गया था. कर्रा और जरियागढ़ क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में पूछताछ के लिए उस क्षेत्र के संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. नाबालिग के साथ किसी प्रकार की मारपीट की बात सामने नहीं आयी है. उन्होंने कहा कि उसकी परीक्षा को देखते हुए उसे जाने दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >