केंद्र सरकार को हर हाल में लागू करना होगा सरना कोड : विधायक

झामुमो खूंटी जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय खूंटी में जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में हुई.

प्रतिनिधि, खूंटी झामुमो खूंटी जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय खूंटी में जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में हुई. बैठक सरना कोड लागू करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सरना कोड लागू करने की मांग को लेकर हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी.केंद्र सरकार को हर हाल में सरना कोड को लागू करना होगा. जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि सरना कोड लागू करने की मांग को लेकर नौ मई को आहूत धरना-प्रदर्शन को हमें सफल बनाना है. उन्होंने आह्वान किया कि धरना-प्रदर्शन में अधिक-अधिक संख्या में लोग शामिल हों. हमारे केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा जो निर्देश प्राप्त हुआ है, उस कार्यक्रम को हमें सफल बनाना है. सचिव सुशील पाहन ने कहा कि केंद्र के खिलाफ और हमें मजबूती के साथ लड़ना है और अपने लड़ाई में जीत हासिल करनी है.बैठक में खूंटी विधायक के प्रतिनिधि डिक्शन पूर्ति, तमाड़ विधायक के प्रतिनिधि मनोज मंडल, केंद्रीय सदस्य मक़सूद अंसारी, अमृत हेमरोम, भोला नाथ लाल, अमरनाथ मुण्डा, विरेंद्र कंडुलना, सनिका बोदरा, गुलशन सिंह मुंडा, राहुल केशरी, विरेंद्र सिंह, सुशांति कोनगाड़ी, शिशिर तोपनो, मंजू सुरीन, विमल पाहन, कमलेश महतो प्रदीप केशरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH SHARMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >