कृषक मित्र महासंघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

कृषक मित्र महासंघ का प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम उपायुक्त खूंटी आर रॉनिटा को ज्ञापन सौंपा.

कर्रा. कृषक मित्र महासंघ का प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम उपायुक्त खूंटी आर रॉनिटा को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष विक्की राज ने उपायुक्त को बताया कि पिछले 15 वर्षों से आत्मा परियोजना, कृषि विभाग, सहकारिता, भूमि संरक्षण, गव्य विकास, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, आपदा, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री खुशहाली, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना, मिट्टी जांच सहित अनेक कार्य कृषक मित्र करते आ रहे हैं. इसके बाद भी कृषक मित्रों का सम्मानजनक मानदेय नहीं मिलता है. सरकार सिर्फ आश्वासन देती आ रही है. कृषक मित्र 27 मई से हड़ताल पर चले गये हैं. उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी हमारी मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >