रक्तदान शिविर में कुल 31 यूनिट रक्त जमा किया

सदर अस्पताल के तत्वावधान में सोमवार को खूंटी के जमुआदाग स्थित इंपीरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया.

खूंटी. सदर अस्पताल के तत्वावधान में सोमवार को खूंटी के जमुआदाग स्थित इंपीरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद उरांव और इंपीरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के निदेशक डॉ शैलेश ने शिविर का उदघाटन किया. उपाधीक्षक डॉ आनंद उरांव ने रक्तदान करने वाले कॉलेज के सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया. कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान करने से असमय होने वाले मौत को टाला जा सकता है. उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये. निदेशक डॉ शैलेश कुमार ने कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है. वहीं रक्तदान के महत्व की भी जानकारी देना है. छात्राओं ने अपने योगदान से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया है. शिविर में कॉलेज की छात्राओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस अवसर पर कुल 31 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. रक्तदान करने वाले छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिया गया. आयोजन में सदर अस्पताल की ओर से व्यवस्थायें प्रदान की गयी थी. वहीं कॉलेज प्रबंधन ने अपने देखरेख में शिविर को सफल बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >