बाइक से ओडिशा जा रहा था युवक, दुर्घटना में मौत

जरियागढ़ के समीप बुधवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. एक व्यक्ति घायल हो गया. जरियागढ़ पुलिस ने कर्रा सीएचसी लाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.

जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, दो घायल

प्रतिनिधि, कर्रा

जरियागढ़ के समीप बुधवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. एक व्यक्ति घायल हो गया. जरियागढ़ पुलिस ने कर्रा सीएचसी लाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान पतरातू थाना के पलानी निवासी नंदकिशोर महतो (35 वर्ष) के रूप में की गयी. नंदकिशोर महतो ओडिशा में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे. वह सुबह अपनी बाइक से ओडिशा के लिए निकले थे. दूसरी, घटना कर्रा थाना क्षेत्र के बिनगांव में हुई. कर्रा के प्रभारी कृषि पदाधिकारी सुशील तोपनो घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बाइक में सवार होकर क्षेत्र से कर्रा प्रखंड कार्यालय जा रहे थे. इसी क्रम में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये. ग्रामीणों की मदद से उसे कर्रा सीएचसी लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.

सब्जी खरीदने बाजार गया था युवक

अड़की में खूंटी-तमाड़ मार्ग में रेंकाट मोड़ में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान कूड़ापूर्ति गांव निवासी 16 वर्षीय साढ़ मुंडा के रूप में हुई है. दुर्घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि साढ़ मुंडा बुधवार अपने गांव कूड़ापूर्ति से हेमरोम बाजार सब्जी खरीदने गया था. घर आने के क्रम में दोपहर रेंकाट मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इसमें उसके सिर में गंभीर चोट आयी. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. अड़की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. एक और दुर्घटना में अड़की के जरंगा सरना मोड़ के पास सीमेंट लदा ट्रक पलट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >