चार महीने से ठप है लैंडलाइन फोन

खलारी. सरकार कैशलेस के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है, लेकिन रांची जिले के खलारी क्षेत्र में बीएसएनएल का लैंडलाइन फोन विगत चार महीने से ज्यादा समय से ठप है. बताया जा रहा है कि मांडर स्थित बीएसएनएल के एक्सचेंज में आयी तकनीकी खराबी के कारण यह स्थिति बनी है. मांडर के एसडीइ(टी) सोहेल […]

खलारी. सरकार कैशलेस के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है, लेकिन रांची जिले के खलारी क्षेत्र में बीएसएनएल का लैंडलाइन फोन विगत चार महीने से ज्यादा समय से ठप है. बताया जा रहा है कि मांडर स्थित बीएसएनएल के एक्सचेंज में आयी तकनीकी खराबी के कारण यह स्थिति बनी है. मांडर के एसडीइ(टी) सोहेल ने बताया कि ठनका गिरने के कारण लैंडलाइन का कार्ड जल गया है. बताया जा रहा है कि नया कार्ड लगने पर ही लैंडलाइन सेवा बहाल हो सकेगा.
कोयलांचल के महत्वपूर्ण फोन बंद : लैंडलाइन ठप रहने से खलारी व पिपरवार के कई महत्वपूर्ण लैंडलाइन फोन ठप हैं. खलारी, पिपरवार, मैक्लुसकीगंज थाना, डीएसपी खलारी कार्यालय सहित रेलवे पूछताछ, सीसीएल के कार्यालयों, खलारी प्रखंड व अंचल कार्यालय आदि के नंबर ठप पड़े हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >