तोरपा : प्रखंड के कोचा गांव में अंजुमन इसलामिया के तत्वावधान में जश्न गौशुलवारा कांफ्रेंस का आयोजन बुधवार को किया गया. इस अवसर पर मुफ्ती आयाज अहमद मजहरी गया, खतीब वो इमाम जन्नत नगर खूंटी, खतीबे हिंदुस्तान हजरत अल्लामा मौलाना गुलाम मुस्तफा साहब बोकारो, हजरत अल्लामा मौलाना जुल्फिकार अलि रिजवी, उलातु, बुलबुले झारखंड अहमद रजा, कारी गुफरान साहब, मजहरी रजा, जिया अजदानी, हाफिज लुकमान आदि ने कांफ्रेंस को संबोधित किया. मौके पर मरकज रजा एक मुस्तफा के सदर आजाद खान कादरी, अंजुमन इसलामिया कोचा के सदर कुर्बान खान, परवेज खान, नौशाद खान, भुट्टो, उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना आदि उपस्थित थे.
बालिका मदरसा की रखी गयी बुनियाद : कार्यक्रम के दौरान कोचा में बालिका मदरसा की बुनियाद रखी गयी. इसमें इस गांव की बच्चियों को शिक्षा दी जायेगी. मरकज रजा ए मुस्तफा के सदर आजाद खान व अंजुमन इसलामिया कोचा के सदर कुर्बान खान ने बताया कि यह इस प्रखंड का पहला बालिका मदरसा है.
