स्थापना दिवस पर कार्यक्रम करते छात्राएं.

विनोद बिहारी उच्च विद्यालय जाड़ेया का 24वां स्थापना दिवस सोनाहातू : प्रखंड के विनोद बिहारी उच्च विद्यालय जाड़ेया का 24वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया. समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. उदघाटन विनोद बिहारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. स्वागत भाषण के साथ प्रधानाध्यापक ललित महतो ने स्कूल के […]

विनोद बिहारी उच्च विद्यालय जाड़ेया का 24वां स्थापना दिवस

सोनाहातू : प्रखंड के विनोद बिहारी उच्च विद्यालय जाड़ेया का 24वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया. समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. उदघाटन विनोद बिहारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. स्वागत भाषण के साथ प्रधानाध्यापक ललित महतो ने स्कूल के एक साल का उपलब्धियों की जानकारी दी.
मुख्य अतिथि रांची जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बीच स्कूल ने एक मुकाम हासिल किया है. हम सब स्कूल के विकास के लिए योगदान देंगे. मौके पर स्कूल के अध्यक्ष देवनारायण सिंह मुंडा, सचिव मकर महतो, सिदाम महतो, रुपचरण कार्जी, अजीत महतो, बलराम महतो, महिलाल सिंह मुंडा, कालीपद महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >