महावीर नगर स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी
खलारी : महावीर नगर ऊपर टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेंं विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. उदघाटन प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. बच्चों ने विज्ञान, कला से संबंधित दर्जनों मॉडल पेश किये. इसमें सौर मंडल, तड़ित चालक, छत वर्षा जल संग्रह, पवन चक्की, हमारा आदर्श विद्यालय, भारत का मानचित्र, साइकिल से विद्युत उत्पादन जैसे अनेक मॉडलों को लोगों ने खूब सराहा. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. प्रमुख ने कहा कि पहले इस तरह के कार्यक्रम केवल निजी विद्यालयों में ही होते थे, लेकिन अब सरकारी स्कूलों में भी ऐसे कार्यक्रम होने से बच्चों की प्रतिभा दिखेगी.
पुरस्कृत किये गये बच्चे : बेहतर मॉडल बनाने के लिए देवा महतो को प्रथम पुरस्कार, रितिक रोशन को द्वितीय तथा तौफीक अंसारी काे तृतीय पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर राजेश कुमार साहू, रंथू साहू, बीना देवी, चमेली देवी, गौरी शंकर केसरी, देवनाथ प्रजापति, बसंती देवी आदि उपस्थित थे.
