तोरपा : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को तोरपा प्रखंड के जापूत गांव में बननेवाले पावर ग्रिड की आधारशिला रखेंगे. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा तथा पूर्व विधायक कोचे मुंडा उपस्थित रहेंगे.
मुख्यमंत्री के अागमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गुरुवार को तैयारी की समीक्षा की. एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, एसडीओ भोर सिंह यादव, एसडीपीओ रणवीर सिंह, मनीष कुमार आदि अधिकारियों की टीम गुरुवार को शिलान्यास स्थल पहुंचे. यहां उन्होंने सभा के लिए बनाये जा रहे पंडाल तथा मंच आदि का जायजा लिया. शिलान्यास स्थल पर 12 हजार वर्गफीट का पंडाल बनाया जा रहा है, जिसका काम अंतिम चरण में है.
