फिर से शुरू हुआ ओवर लोडिंग

डकरा : टास्क फोर्स की कार्रवाई के एक सप्ताह बाद ही पुन: एनके पिपरवार क्षेत्र में ओवर लोड कोयला ट्रांसपोर्टिंग शुरू हो गयी है. 20 दिसंबर को टास्क फोर्स की कार्रवाई के समय पूरे एनके पिपरवार क्षेत्र का कोयला ट्रांसपोर्टिंग बंद हो गयी थी. देर रात जब ट्रांसपोर्टिंग शुरू हुई तब उसी समय से छिटपुट […]

डकरा : टास्क फोर्स की कार्रवाई के एक सप्ताह बाद ही पुन: एनके पिपरवार क्षेत्र में ओवर लोड कोयला ट्रांसपोर्टिंग शुरू हो गयी है. 20 दिसंबर को टास्क फोर्स की कार्रवाई के समय पूरे एनके पिपरवार क्षेत्र का कोयला ट्रांसपोर्टिंग बंद हो गयी थी. देर रात जब ट्रांसपोर्टिंग शुरू हुई तब उसी समय से छिटपुट वाहनों पर ओवर लोड देखा जा रहा था. कुछ गाड़ियों को छोड़ कर अधिकांश बीना तिरपाल से ढके ही कोयला ढो रहे हैं. एनके महाप्रबंधक कार्यालय के सामने खड़े सीसीएल सुरक्षाकर्मी और होम गार्ड के जवान से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें डंपरों को रोकने का कोई निर्देश नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >