वर्षांत: जिले में विभिन्न वारदातों में कुल 71 की हत्या हुई

खूंटी : वर्ष 2015 की तुलना में इस वर्ष अपराध कम रहा. 2016 के शुरू के पांच महीनों में हत्या की घटनाएं ज्यादा हुईं. इसके बाद अपराध कम हो गया. आपराधिक व सिविल नेचर की कुल 71 लोगों की हत्या हुई. इस वर्ष नवंबर माह से हत्या की घटनाएं नहीं के बराबर हुई. हत्या एक […]

खूंटी : वर्ष 2015 की तुलना में इस वर्ष अपराध कम रहा. 2016 के शुरू के पांच महीनों में हत्या की घटनाएं ज्यादा हुईं. इसके बाद अपराध कम हो गया. आपराधिक व सिविल नेचर की कुल 71 लोगों की हत्या हुई. इस वर्ष नवंबर माह से हत्या की घटनाएं नहीं के बराबर हुई.

हत्या एक नजर में

4 जनवरी : तोरपा के सोंदारी गांव में संदीप कुमार व सामू भेंगरा की गोली मारकर हत्या.

5 जनवरी : रनिया में अज्ञात अधेड़ की सिर कलम कर हत्या.

8 जनवरी : खूंटी के सिंबूकेल में अज्ञात युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या.

10 जनवरी : मुरहू में ठेकेदार अजय प्रसाद की हत्या.

17 जनवरी : खूंटी के सरजमा में छोटराय मुंडा की गोली मार कर हत्या.

9 फरवरी : कर्रा में सुनगी निवासी शंकर सिंह की गोली मार कर हत्या.

9 फरवरी : मुरहू के युवक सुसारन होरो की तोरपा में गला रेत कर हत्या.

12 फरवरी : खूंटी में झामुमो के पूर्व जिला महासचिव जिदन होरो की सरेआम गोली मार कर हत्या.

19 फरवरी : मुरहू में युवक अनिल डोढराय की गला रेत कर हत्या.

7 मार्च : मुरहू कूड़ापूर्ति वंडालोयर गांव में अज्ञात युवक की हत्या.

12 मार्च : रनिया के ड्यूंगेर रंगरोड़ी निवासी एतवा लोहरा की हत्या.

13 मार्च : खूंटी के बारीपीड़ी में ठाकुर मुंडा की टांगी मार कर हत्या.

15 मार्च : तोरपा में अनुराग सोरेंग की गोली मार कर हत्या.

18 मार्च : मुरहू के चाकोमदा में अलटंडा(मुरहू) निवासी अनिल बोदरा की गला रेत कर हत्या.

20 मार्च : शादी से इंकार करने पर लक्ष्मी हस्सा ने प्रेमी के सामने जहर खाया,मौत. प्रेमी गोमेया गिरफ्तार.

21 मार्च : मुरहू के सिरका में शनिका मुंडा ने पत्नी सुकरु देवी की हत्या.

24 मार्च : तोरपा में मनोहर भेंगरा ने अपने छोटे भाई राजेश भेंगरा की हत्या की.

24 मार्च : रनिया के पिंडूल गांव में 24 मार्च की रात सुलेेमान कंडुलना ने अल्बिनुस कंडुलना की हत्या की.

31 मार्च : मुरहू में मंगरा पाहन की चाकू मार कर हत्या.

11 अप्रैल : कर्रा के जबड़ा गांव में रथु धान की सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या.

12 अप्रैल : मुरहू के डोल्डाडीह में ललित पूर्ति व जुनूल हस्सा की पत्थर से सिर को कुचल कर हत्या.

24 अप्रैल : मुरहू के रूगड़ी गांव निवासी लाल सिंह पूर्ति, पत्नी पालो पूर्ति व पुत्र जोटो पूर्ति की तेज धारदार हथियार से हत्या.

27 अप्रैल : मुरहू के खटंगा की युवती चिता कुमारी का शव खूंटी के कुंदी स्कूल के पीछे टुंगरी से बरामद.

2 मई : कर्रा के बमरजा गांव में हथियारबंद अपराधियों ने दशरथ साहू व उनकी पुत्री नीमा कुमारी की गोली मार कर हत्या की.

4 मई : मुरहू के हेठगोवा में घर के बाहर सोये अधेड़ कैरों मुंडा की गोली मार कर हत्या.

5 मई : रेव्ह एबी सुरीन की राउरकेला में हत्या.

7 मई : खूंटी के सोसोटोली निवासी अनिल राम की भोंडा कटहलटोली में हत्या.

6 मई : मुरहू के पेलोल में रंगदारी मांगने आये अपराधी अब्राहम तिरू का ग्रामीणों ने किया सेंदरा.

11 मई : पोकला जंगल में तिंतूस बोदरा एवं हेमंती हपदगढा की हत्या.

28 मई : मुरहू के गुटीगड़ा में डऊगढा निवासी पीटर मुंडा की तेजधार हथियार से हत्या.

29 मई : डायन-बिसाही के आरोप में अड़की के लुकूदा में मंगरी मुंडाइन की हत्या.

31 मई : तोरपा के विशुनपुर(सोंदारी)गांव में अपराधियों ने दरला जामटोली निवासी डोमनिक बारला की गोली मार कर हत्या की.

1 जून : मुरहू के पसराबेड़ा जंगल से अज्ञात युवक का शव बरामद.

9 जून : खूंटी के सलगा जोलो गांव में डायन-बिसाही के आरोप में नागी देवी की टांगी मार कर हत्या.

6 जून : तोरपा के तपकारा क्षेत्र में आशा नामक युवक की गला रेत कर हत्या.

19 जून : कर्रा के डहकेला गांव में डायन-बिसाही के आरोप मुनीराम होरो ने अलब्रेस्टिना धान की टांगी मार कर हत्या की.

19 जून : अवैध संबंध में खूंटी के सिरूम सेरेंगडीह निवासी रमेश मुंडा की अंबाटोली सिरूम में पीट-पीट कर हत्या.

26 जून : खूंटी के बेलांगी निवासी श्रवण कुमार की तपकारा गुफू जंगल में हत्या.

23 जुलाई : मुरहू के बालो गांव में बालगी डोढराय की गला रेत कर हत्या.

1 अगस्त : मुरहू के केवरा के पारा टीचर बूरन हस्सा पूर्ति की हत्या.

4 अगस्त : तोरपा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की हत्या.

7 अगस्त : कर्रा के रोलागुटू में गोपेश्वर सिंह की गोली मार कर हत्या.

8 अगस्त : खूंटी के बारूडीह जोजोटोली में करमी देवी की टांगी मार कर हत्या.

13 अगस्त : मुरहू के मुरूद में गोला मुंडा की हत्या.

14 अगस्त : खूंटी में बुदू लोहार की हत्या.

16 अगस्त : मुरहू के गुंपरू में नंददेव ऑड़ेया की हत्या.

26 अगस्त : खूंटी के कालामाटी जंगल में अज्ञात युवक की गला रेत कर हत्या.

29 अगस्त : खूंटी के सिलादोन बागीचा टोली में विलियम बागे की गला रेत कर हत्या.

3 सितंबर : कर्रा में सम्राट गिरोह के चार लोगों की हत्या.

5 सितंबर : मुरहू के कूदासूद गांव में अज्ञात अपराधियों ने लक्ष्मण चुटिया पूर्ति की गोली मार कर हत्या की.

11 सितंबर : खूंटी के सूकनडीह गांव में बुधराम मुंडा की आपसी विवाद में गला रेत कर हत्या.

13 सितंबर : खूंटी के डिबरडीह निवासी बीरसिंह मुंडा की टांगी मार कर हत्या.

23 सितंबर : अड़की के तिरीलडीह में छात्रा चांदमनी की गला रेत कर हत्या.

23 सितंबर : अड़की के रायतोड़ांग गांव में उग्रवादियों की गोली से रायतोड़ांग के सुखराम पाहन व दीत मुंडा सहित करवाडीह रऊकन पूर्ति की मौत.

20 अक्तूबर : मुरहू के सेरेंडीह निवासी सुकरा मुंडा व कीताहातू में बुदनी टूटी की हत्या.

1 नवंबर : सालेहातू में किसान बहनू मुंडा की हत्या.

20 नवंबर : मुरहू के कुंदी बड़टोली में अज्ञात युवक की हत्या.

21 नवंबर : कर्रा के दीगादोन में अज्ञात युवक की हत्या.

21 नवंबर : कर्रा के गोविंदपुर में बस चालक कार्तिक मुंडा की टांगी मार कर हत्या.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >