बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों का दायित्व : विधायक

शिक्षक समागम में शिक्षकों ने दिखायी प्रतिभा क्रिकेट, लोकगीत, नृत्य, पेंटिंग, नाटक सहित कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी खलारी. खलारी बाजारटांड़ स्थित राजकीय मवि के खेल मैदान में प्रखंड के सरकारी शिक्षकों के समागम का आयोजन हुआ. उदघाटन स्थानीय विधायक डॉ जीतूचरण राम ने किया. शिक्षकों ने खेल, लोकगीत, नृत्य, पेंटिंग, नाटक आदि प्रतियोगिता में […]

शिक्षक समागम में शिक्षकों ने दिखायी प्रतिभा
क्रिकेट, लोकगीत, नृत्य, पेंटिंग, नाटक सहित कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी
खलारी. खलारी बाजारटांड़ स्थित राजकीय मवि के खेल मैदान में प्रखंड के सरकारी शिक्षकों के समागम का आयोजन हुआ. उदघाटन स्थानीय विधायक डॉ जीतूचरण राम ने किया. शिक्षकों ने खेल, लोकगीत, नृत्य, पेंटिंग, नाटक आदि प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखायी.
मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षक का काम केवल स्कूल में पढ़ाना नहीं है बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी देना है. शिक्षकों से कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए बच्चों को पढ़ाने से पूर्व खुद तैयारी कर आयें. जिस तरह उच्च शिक्षा में सरकारी शिक्षण संस्थानों का बोलबाला है उसी तरह मिडिल व हाइस्कूल की पढ़ाई में सरकारी विद्यालयों को निजी स्कूलों से आगे ले जाना है. स्वागत भाषण बीइइअो रामनाथ राम ने दिया. फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक ने किया. इस अवसर पर प्रमुख सोनी तिग्गा, भरत रजक, शशि भूषण सिंह, अरविंद सिंह, मानसी देवी, आशा देवी, संजय आइंद, प्रदीप उरांव, मुन्ना देवी सहित शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >