बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रतिस्पर्द्धा बेहद जरूरी

कर्रा, मुरहू, अड़की, रनिया, कालामाटी कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने मार्च पास्ट किया हॉकी, फुटबॉल समेत कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी छात्राअों ने विज्ञान प्रदर्शनी भी लगायी खूंटी : बच्चों की प्रतिभा के निखार के लिए प्रतिस्पर्द्धा बेहद जरूरी है. क्योंकि प्रतियोगिता से बच्चों में कल्पनाशीलता बढ़ती है. उनकी अच्छाइयां सामने आती है. यह बातें […]

कर्रा, मुरहू, अड़की, रनिया, कालामाटी कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने मार्च पास्ट किया
हॉकी, फुटबॉल समेत कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी
छात्राअों ने विज्ञान प्रदर्शनी भी लगायी
खूंटी : बच्चों की प्रतिभा के निखार के लिए प्रतिस्पर्द्धा बेहद जरूरी है. क्योंकि प्रतियोगिता से बच्चों में कल्पनाशीलता बढ़ती है. उनकी अच्छाइयां सामने आती है. यह बातें मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वह शुक्रवार को लोयोला ग्राउंड में अायोजित कस्तूरबा बाल समागम समारोह में बोल रहे थे. इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया.
मंत्री ने आगे कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है. लक्ष्य प्राप्ति व जीवन में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास व मेहनत जरूरी है. उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में अनुशासन को बढ़ावा मिलता है. सदैव लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी व उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने कहा कि खेल से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है. बाल समागम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई व खेल दोनों में लगातार आगे बढ़ाना है. इससे पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को जिले की कर्रा, मुरहू, अड़की, रनिया, कालामाटी से आयी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने मार्च पास्ट कर सलामी दी.
कार्यक्रम के तहत छात्राअों के लिए हॉकी व फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. मंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा लगायी गयी विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. स्वागत भाषण एपीओ पुष्पा केरकेट्टा ने दिया. संचालन नरेंद्र कुमार व रीना यादव ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर इंद्रदेव कुमार, अनूप साहू, सुरेश जायसवाल, किशू तिवारी, लव चौधरी, शुभनारायण झा, सुधा रानी, विष्णु तिवारी, अजीत मिश्र, मनोरंजन शर्मा, रंजीता कुमारी, दशरथ महतो, फ्रांसिस जेवियर बोदरा, विकास चौधरी, बिनोद नाग, राजकुमार साहू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >