मैक्लुस्कीगंज : सशस्त्र सीमा बल 26वीं वाहिनी के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम जनचेतना अभियान के तहत बुधवार को नि:शुल्क सिलाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन किया गया. मौके पर मानव व पशु चिकित्सा शिविर भी लगायी गयी.कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसएसबी के द्वितीय कमांडेंट राजेश सिंह व खलारी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने मां सरस्वती की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर की.
राजेश सिंह ने कहा कि महिलाओं व शिक्षित बेरोजगार युवकों को आत्मनिर्भर बनाने का पहल भारत सरकार के स्वावलंबन योजनाओं को देश के अतिसंवेदनशील व तराई क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए एसएसबी एक उन्मूलन यूनिट है. यूनिट इन क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों की सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के लिए हमेशा तैयार रहेगी. डीएसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस, एसएसबी, आइआरबी, क्षेेत्र के प्रतिनिधि व क्षेत्र के नागरिक एकजुट होकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर नजर रख कर सहयोग करेंगे, तभी हमारा क्षेत्र अपराधमुक्त हो सकेगा. कार्यक्रम के दौरान फुटबॉल प्रतियोगिता में आदर्श उवि के विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
साथ ही क्षेत्र से चयनित ग्रामीणों के बीच सोलर लैंप का वितरण किया गया. मौके पर लपरा मुखिया पुतूल देवी, मायापुर मुखिया पुष्पा खल्खो, खलारी पुनि राजदेव प्रसाद, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी प्रकाश यादव, डाॅ फाजयमान खलखो, डॉन बॉस्को के प्राचार्य टीडी जोशी, आरके प्रसाद, राहुल राठौर, आरके शुक्ला, लखन प्रसाद, शशि प्रसाद, नवीन गिरि, एसएसबी के अरुण मिश्रा, एस सिंघा, एसएसबी के मेजर बिपीन कुमार, मजिद अंसारी, सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व ग्रामीण मौजूद थे.
