तोरपा : बंद समर्थकों ने मौन जुलूस निकाला, नहीं लेने दी तसवीर

तोरपा. आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत बंद का तोरपा में व्यापक असर रहा. बंद समर्थकों ने मौन जुलूस निकाल कर विरोध जताया. जुलूस तोरपा मेन रोड, हिल चौक खसुवा टोली क्षेत्रें से गुजरा. प्रखंड के डोड़मा चंद्रपुर मोड़ के पास ग्रामीण पारंपरिक हथियार लेकर सड़क पर उतर कर तोरपा-रांची मांर्ग को जाम कर दिया. यहां पर […]

तोरपा. आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत बंद का तोरपा में व्यापक असर रहा. बंद समर्थकों ने मौन जुलूस निकाल कर विरोध जताया. जुलूस तोरपा मेन रोड, हिल चौक खसुवा टोली क्षेत्रें से गुजरा. प्रखंड के डोड़मा चंद्रपुर मोड़ के पास ग्रामीण पारंपरिक हथियार लेकर सड़क पर उतर कर तोरपा-रांची मांर्ग को जाम कर दिया. यहां पर जामकर्ता मोटरसाइकिल को भी जाने नहीं दे रहे थे. बीडीओ प्रभाकर ओझा तथा थाना प्रभारी अमित तिवारी जामकर्ताओं को समझाने पहुंचे पर ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं सुनी. बाद में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला जलाया तथा जाम हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >