दिग्भ्रमित नहीं हों रैयत व प्रबंधन

खलारी : विश्रामपुर पंचायत सचिवालय परिसर में केडीएच कोल डंप संचालन कमेटी के तत्वावधान में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता जालिम सिंह ने की. बैठक में क्षेत्र के 18 गांव के ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक में डंप कमेटी के श्री सिंह ने कहा कि केडी कोल डंप संचालन कमेटी से एक व्यक्ति को भ्रष्टाचार के […]

खलारी : विश्रामपुर पंचायत सचिवालय परिसर में केडीएच कोल डंप संचालन कमेटी के तत्वावधान में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता जालिम सिंह ने की. बैठक में क्षेत्र के 18 गांव के ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक में डंप कमेटी के श्री सिंह ने कहा कि केडी कोल डंप संचालन कमेटी से एक व्यक्ति को भ्रष्टाचार के आरोप में निकाला गया है. उन्होंने कहा कि इस डंप से 18 गांवों के लोगों को लाभ दिया जाता है. वहीं कुछ लोग गुटबाजी कर वर्तमान डंप कमेटी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. ग्रामीण ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आयें. सभी एकजुट होकर ऐसे लोगों का डट कर मुकाबला करें. वहीं विस्थापित नेता विश्वनाथ गंझु ने कहा कि केडीएच प्रबंधन से विस्थापित लोगों ने काफी संघर्ष कर कोल डंप लिया है और कोई समस्या आने पर सभी ग्रामीणों को कमेटी के साथ बैठक कर हल करना है.
बैठक में ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन से भी कहा कि ऐसे लोगों से दिग्भ्रमित न हों, नहीं तो हम सभी विस्थापित रैयत ग्रामीण केडीएच विस्तारीकरण के लिये जमीन नहीं देंगे और खदान विस्तारीकरण का काम को भी रोक देंगे. बैठक में विश्रामपुर पंचायत मुखिया गोविंद उरांव, विनय खलखो, रंथु उरांव, इसराइल अंसारी, दुलार गंझु, दामोदर गंझु, राजेश गंझु, विनोद सिंह, पंकज सिंह, लालजीत गंझु, सलामत अंसारी, विनोद तुरी, शहीद अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >