खूंटी : एसएसबी-26 बटालियन के द्वारा उलिहातू में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें उलिहातू एवं आसपास क्षेत्रों की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया. सहायक कमांडेंट शशि प्रकाश ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में खेल का होना बेहद जरूरी है.
क्योंकि खेल से तन एवं मन दोनों स्वस्थ रहता है. बटालियन क्षेत्र में खेल को सदैव बढ़ावा देता रहेगा. प्रतिभावान खिलाड़ियाें को भी यथासंभव सहायता दी जायेगी. विजेता टीमों को कमांडेंट जेपी राणा ने पुरस्कृत किया. एक अन्य कार्यक्रम के तहत श्री राणा ने उलिहातू स्थित आवासीय विद्यालय में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन किया. उन्होंने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाने पर बल दिया. मौके पर बटालियन के जवान व ग्रामीण मौजूद थे.
