खूंटी : छात्र संघ के चुनाव के लिए बिरसा कॉलेज प्रशासन तैयार है. यह जानकारी प्राचार्य प्रो एन मांझी ने दी.उन्होंने बताया कि चुनाव के बाबत एक कोर कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें चेयरमैन प्रो एन मांझी सहित डॉ एन पूर्ति, डॉ एके महतो, डॉ जेएन झा, डॉ जय सिंह नाग, डॉ चंद्र किशोर भगत, एसएम यादव को शामिल किया गया है. श्री मांझी ने बताया कि मतदान में स्नातक के कुल सात हजार पांच सौ बासठ विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. मतदान पांच पदों के लिए होगा. जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, उपसचिव शामिल हैं.
नामांकन एक और दो दिसंबर को होगा. स्क्रूटनी तीन दिसंबर को, जबकि नाम वापसी की तिथि चार दिसंबर तय की गयी है. अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची चार दिसंबर को जारी किया जायेगा. मतगणना दस दिसंबर को होगी. विजेता उम्मीदवारों को इसी दिन शपथ दिलायी जायेगी. श्री मांझी ने बताया कि चुनाव में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जायेगी. प्रचार-प्रसार की अंतिम तिथि सात दिसंबर है.
