खूंटी : संपूर्ण आदिवासी संघर्ष मोरचा के बैनर तले बुधवार को बाजारटांड़ में एक सभा व काला दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर दामु मुंडा ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कदापि स्वीकार नहीं होगा. सरकार उक्त एक्ट में संशोधन कर आदिवासियों की जमीन को हड़पने का काम कर रही है. एक्ट में संशोधन आदिवासियों के अधिकार का हनन है.
सोमा मुंडा, चैतन मुंडा, बिनसाय मुंडा, मार्सल बारला, जोहन नाग ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट आदिवासियों की आत्मा है. संशोधन हुआ तो एक नया उलगुलान छिड़ेगा. सभा के उपरांत एक रैली निकाली गयी. इस दौरान लोगों ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट के समर्थन में बैनर व काला झंडा लिये हुए थे. रैली भगत सिंह चौक तक पहुंचा, जहां सीएम का पुतला दहन किया गया. मौके पर जोहन नाग, राय मुंडा सहित कई लोग शामिल थे.
