नपं अध्यक्ष के घर से होल्डिंग टैक्स लेने की प्रक्रिया शुरू
बुंडू : राज्य सरकार नगर विकास विभाग के निर्देश पर मंगलवार को बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में एस्पैरो सॉफ्टटेक एजेंसी की ओर से होल्डिंग टैक्स लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार होल्डिंग टैक्स अलग-अलग नियमों पर अलग-अलग दर से प्रत्येक घरों में टैक्स वसूली कर होल्डिंग नंबर दिया जायेगा.
यह प्रक्रिया 31 जनवरी 2017 तक चलेगी. मंगलवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष अलिंदर उरांव के घर से कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी, एजेंसी के मुख्य अधिकारी सौरभ कुमार, सीटी मैनेजर अजय राज, स्थानीय अधिकारी जितेंद्र कुमार गोपाल, देवव्रत कुमार सिंह की मौजूदगी में एसएएफ फार्म भर कर टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू की गयी. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया बुंडू नगर पंचायत के छोटे या बड़े सभी मकानों के लिए एजेंसी के कर्मियों की ओर से एसएएफ फार्म बांटे जायेंगे.
