खलारी : खलारी बाजारटांड़ स्थित राजकीय मध्य विद्यालय खलारी परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उदघाटन प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा सहित अन्य अतिथियों ने किया.
प्रमुख ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर सुविधा दे रही है. इसे फलीभूत करने के लिए प्रबंध समिति के लोग जागरूक हों. बीइओ रामनाथ राम ने कहा कि विभाग और सरकार इसे लेकर चिंतित है कि विद्यालय में बच्चे का ठहराव कैसे हो तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे दी जाये. सरकार निजी स्कूलों से बेहतर सुविधा व माहौल देने की कोशिश में है.
उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति, पंचायत प्रतिनिधि व अभिभावक शिक्षा के प्रति अपने अधिकार व कर्तव्य को समझें. विद्यालय की स्थिति को संवारने में समाज की सहभागिता जरूरी है. कार्यशाला को प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष भरत रजक, सांसद प्रतिनिधि शशिभूषण सिंह, उपप्रमुख एतवारा महतो, मुखिया आशा देवी, पंसस कृष्णा राम, प्रबंधन समिति के अशोक राम, बीपीओ सर्वरीनाथ चौरसिया ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रबंधन समिति के कार्य, आकर्षक प्रार्थना व दी जानेवाली अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गयी. सभी लोगों को शिक्षा को लेकर शपथ दिलायी गयी.
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनूर सिंह व धन्यवाद ज्ञापन बीइओ ने किया. मौके पर मुखिया बीना देवी, मानसी देवी, संजय आइंद, सुशीला देवी, मानसी देवी, पंसस मुन्ना देवी, सिन्नी समाड, उपमुखिया बसंत पंकज, मनोज मिश्रा, गिरिधर मिश्रा, सुमन कुमारी, मीना कुमारी, नेहा प्रसाद, ब्रजलाल प्रसाद, शैलेंद्र श्रीवास्तव, दया प्रसाद, दिनेश पांडेय, कुमार सिकंदर, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.
