एक ही परिवार के पांच लोग घायल, दो गंभीर

खूंटी : हुटार के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएच07एफ-9574) सड़क किनारे एक घर में जा घुसा. दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार छह लोग घायल हो गये. इनमें सिमडेगा जिला के बानो निवासी प्रेमचंद साहू, उनकी चाची समृत देवी, भाई प्रदीप साहू, छुन्नू व संदीप साहू व चालक राजेंद्र कुमार बड़ाइक शामिल हैं. […]

खूंटी : हुटार के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएच07एफ-9574) सड़क किनारे एक घर में जा घुसा. दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार छह लोग घायल हो गये. इनमें सिमडेगा जिला के बानो निवासी प्रेमचंद साहू, उनकी चाची समृत देवी, भाई प्रदीप साहू, छुन्नू व संदीप साहू व चालक राजेंद्र कुमार बड़ाइक शामिल हैं. सभी को खूंटी सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. इनमें दो की हालत नाजुक बतायी जाती है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रेमचंद साहू लचरागढ़ से उक्त स्कॉर्पियो को किराये पर लेकर बानो से रांची के लिए चले. पूर्वाह्न 10 बजे के करीब हुटार के पास स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क के किनारे उर्मिला देवी के घर के बाहरी हिस्से को तोड़ते हुआ अंदर जा घुसा. दुर्घटना में उर्मिला देवी बाल-बाल बची. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहन से निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया. इधर, उर्मिला देवी ने प्रशासन से वाहन से ढहे कमरे का निर्माण कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >