खूंटी में उपद्रवियों से निबटने को तैयार पुलिस

खूंटी : मुरहू थाना के सोयको गांव में सड़क जाम करने के दौरान पुलिस अधिकारियों व जवानों पर जानलेेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने, सड़क जाम सहित अन्य धाराओं के तहत सात लोगों के खिलाफ नामजद और लगभग डेढ़ हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुरहू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है पुलिस […]

खूंटी : मुरहू थाना के सोयको गांव में सड़क जाम करने के दौरान पुलिस अधिकारियों व जवानों पर जानलेेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने, सड़क जाम सहित अन्य धाराओं के तहत सात लोगों के खिलाफ नामजद और लगभग डेढ़ हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुरहू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है पुलिस ने अब्राहम सोय, चमरा मुंडा, सुशील तेरोम, खड़िया सोय, एतवा मुंडा, सोहन सिंह मुंडा और बिमल लोहरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
लगभग 1500 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.खूंटी में कैंप कर रहे हैं अधिकारी : खूंटी की स्थिति पर प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है. पुलिस उप महानिरीक्षक आरके धान और अनुरंजन किस्पोट्टा दो दिनों से खूंटी में कैंप किये हुए हैं. दोनों अधिकारियों ने उपायुक्त चंद्रशेखर और पुलिस अधीक्षक अनीस गुप्ता के साथ स्थिति की समीक्षा की.
उपद्रवियों से निबटने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किये गये थे. जगह-जगह पर दंडाधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. इधर खूंटी में भी सड़क जाम व मजमा लगाने को लेकर खूंटी थाना में एक अलग मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >