वार्ता के बाद काम पर गये असंगठित मजदूर

आठ घंटे काम रहा बंद खलारी : मांगों को लेकर गुरुवार को पूरे एनके एरिया के असंगठित मजदूर हड़ताल पर चले गये. इसके चलते आठ घंटे तक एरिया की कोयला ढुलाई पूरी तरह बंद रही. इसके बाद सीसीएल तथा ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोगों ने असंगठित मजदूरों को वार्ता के लिए महाप्रबंधक कार्यालय डकरा में बुलाया. […]

आठ घंटे काम रहा बंद
खलारी : मांगों को लेकर गुरुवार को पूरे एनके एरिया के असंगठित मजदूर हड़ताल पर चले गये.
इसके चलते आठ घंटे तक एरिया की कोयला ढुलाई पूरी तरह बंद रही. इसके बाद सीसीएल तथा ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोगों ने असंगठित मजदूरों को वार्ता के लिए महाप्रबंधक कार्यालय डकरा में बुलाया. मजदूरों की ओर से मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी, आरसीएमएस के एरिया अध्यक्ष बीएन पांडेय, सुनील सिंह, सोनू पांडेय, सलामत अंसारी वार्ता में शामिल हुए. वार्ता के दौरान एनके एरिया के महाप्रबंधक के के मिश्रा ने कहा कि कोयला उत्पादन में असंगठित मजदूरों को काफी सहयोग रहता है. अत: निजी कंपनियों असंगठित मजदूरों के हक को नजरअंदाज नहीं करे.
इसके बाद निजी कंपनियों के लोगों ने मजदूर नेताओं से मांगों के बारे में पूछा. अब्दुल्ला अंसारी ने मजदूरों के सीएमपीएफ, बोनस, बैंक में खाता खोलने संबंधित मांगों को रखा.
कंपनी के लोगों ने 30 नवंबर तक सभी असंगठित मजदूरों का सीएमपीएफ का पासबुक देने, प्रत्येक माह के 10 से 15 तारीख तक वेतन भुगतान कर देने, जिस मजदूर का बैंक से पेमेंट नहीं हो रहा है, उनका नवंबर तक बैंक से वेतन देने तथा पेमेंट स्लिप देने की बात मान ली गयी. इसके अलावे कोल इंडिया द्वारा तय बोनस देने पर भी निजी कंपनियां सहमत हो गयी.
इधर टीसीपीएल कंपनी ने अपने असंगठित मजदूरों को दीपावली तक बोनस देने का आश्वासन दिया है. अन्य कंपनियां दो दिन के अंदर बोनस देने की बात कही. इस पर मजदूर संतुष्ट हुए और काम पर लौट गये. वार्ता में सीसीएल प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक केके मिश्रा, एजीएम वीके अग्रवाल, एमके अग्रवाल, डकरा परियोजना पदाधिकारी यूसी गुप्ता, पुरनाडीह परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह, कंपनी की आर लक्ष्मण टिकमानी, राहुल टिकमानी, रेड्डी कंपनी के प्रतिनिधि, एकेटी कंपनी के बैकुंठ व सीआइसी कंपनी के झा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >