टीपीसी का हार्डकोर है अफसर

खलारी : टीपीसी का हार्डकोर सदस्य है अफसर अंसारी. वह टीपीसी के लिए लेवी वसूलने से लेकर कपड़ा, जूता तक की व्यवस्था करता था. जरूरत पड़ने पर वह किसी की हत्या भी कर सकता था. यह बात खलारी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में कही. उन्होंने बताया कि अफसर हेंदेगीर […]

खलारी : टीपीसी का हार्डकोर सदस्य है अफसर अंसारी. वह टीपीसी के लिए लेवी वसूलने से लेकर कपड़ा, जूता तक की व्यवस्था करता था. जरूरत पड़ने पर वह किसी की हत्या भी कर सकता था. यह बात खलारी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में कही.
उन्होंने बताया कि अफसर हेंदेगीर से उमेडंडा स्थित अपने घर आ रहा था. गुप्त सूचना पर एक टीम गठित की गयी और उमेडंडा से आगे कंडरे चौक पर उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से एक नाइन एमएम पिस्टल व चार जीवित कारतूस बरामद किया गया है.
गिरफ्तार करनेवाली टीम में बुढ़मू थानेदार राकेश रंजन सिंह, सअनि बीरेंद्र मंडल, हवलदार योगेंद्र सिंह, आरक्षी मंगलदेव टोप्पो, मंगल हेम्ब्रेम, श्याम मुंडा, कृष्णाराम प्रजापति शामिल थे. मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >