समाज की एकता से ही अधिकारों की प्राप्ति संभव

खूंटी : छोटानागपुरिया तेली समाज की बैठक रविवार को कामेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में अपने अधिकार लेने के लिए समाज को एकजुट रहने की जरूरत है. तभी समाज के लोगों को उनका जायज हक मिलेगा. बबलू टाइगर ने कहा कि तेली समाज को सरकार नौकरी में आरक्षण दे. […]

खूंटी : छोटानागपुरिया तेली समाज की बैठक रविवार को कामेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में अपने अधिकार लेने के लिए समाज को एकजुट रहने की जरूरत है. तभी समाज के लोगों को उनका जायज हक मिलेगा. बबलू टाइगर ने कहा कि तेली समाज को सरकार नौकरी में आरक्षण दे. आजादी के बाद अबतक समाज के लोग विकास से वंचित हैं.
मनमथराम गौंझू एवं सेवानिवृत्त शिक्षक रामधारी राम ने कहा कि समाज को चलाने के लिए बुद्धिजीवियों को आगे आना होगा. संगठन को एकजुट कर आगे बढ़ने से समाज को समुचित अधिकार की प्राप्ति संभव है. संगठन के सशक्तीकरण के बाबत कई निर्णय लिए गये. संचालन जितेंद्र कश्यप ने किया. बैठक के अंत में कश्मीर के उड़ी में मारे गये शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया.
बैठक में कैलाश महतो, भागीरथ गौंझू, छबीश्वर साहू, बलदेव महतो, हरिश्चंद्र महतो, शंकर महतो, छेदी गौंझू, परिबाल महतो, रामकृष्णा चौधरी, गंदूरा गौंझू, बंधु महतो, राधुराम, वीरेंद्र राम, पंचू महतो, बालमुकूंद कश्यप, केदार महतो, अनिल राम, लुरका महतो, संतोष महतो, योगेंद्र महतो, किशोर गौंझू, धनेश्वर महतो, शिवनारायण महतो, बंधु महतो मौजूद थे. प्रत्येक रविवार को समाज की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >