हमारी जरूरतें पूरा करते हैं प्रभु यीशु

रोमन काथलिक चर्च खूंटी ने रविवार को पल्ली दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया खूंटी : रोमन काथलिक चर्च खूंटी ने रविवार को पल्ली दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर सुबह चर्च परिसर में मिस्सा अनुष्ठान एवं विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसकी अगुवाई फादर विशु बेंजामिन ने की. उन्होंने कहा […]

रोमन काथलिक चर्च खूंटी ने रविवार को पल्ली दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
खूंटी : रोमन काथलिक चर्च खूंटी ने रविवार को पल्ली दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया.
मौके पर सुबह चर्च परिसर में मिस्सा अनुष्ठान एवं विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसकी अगुवाई फादर विशु बेंजामिन ने की. उन्होंने कहा कि यीशु हमारी सारी जरूरतों को पूरा करते हैं. सामर्थ्य देते हैं.
उन्होंने हमारे पापों के लिए बलिदान दिया और एक चरवाहे के रूप में हमें जीवन के मार्ग पर लेकर चलते हैं. सभी यीशु के अनुरूप बनें, ताकि लोग हमारे जीवन में उनको देख सकें. फादर अगुस्तीन कुजूर ने कहा कि यीशु के आज्ञाओं पर चलनेवालों को पाप एवं बुराइयों के बंधनों से मुक्ति मिलती है.
फादर बिनेदिक बारला, फादर सिलबिरयुस, फादर जेवियर तोपनो, फादर हीरालाल ने कहा कि यदि हम ईश्वर के निकटता में चलते हैं. उनकी इच्छा के अनुरूप स्वयं में परिवर्तन लाते हैं तो वे हमारे जीवन में हर असंभव समझे जानेवाले कार्य को भी संभव बना देंगे. सामूहिक प्रार्थना के दौरान क्षेत्र व समाज के विकास की कामना की गयी. कोयर दल ने भक्ति गीत पेश किये. मौके पर जेवियर बोदरा, पीटर मुंडू, पीटर कोनगाड़ी, भूषण मिंज व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >