लाह उत्पादन के लिए है बेहतर मौसम

खूंटी : लाख उत्पादन में मौसम का बड़ा ोगदान होता है. जब मौसम सुहावना रहता है तो लाख कीट में अच्छी वृद्धि होती है. सेमियालता के पौधों पर लाख की फसल अच्छी होती है. लाख उत्पादन के लिए वार्षिक वर्षा 1000 से 1500 मीमी और तापमान 24-27 डिग्री सेल्यिस उपयुक्त माना जाता है. मॉनसून के […]

खूंटी : लाख उत्पादन में मौसम का बड़ा ोगदान होता है. जब मौसम सुहावना रहता है तो लाख कीट में अच्छी वृद्धि होती है. सेमियालता के पौधों पर लाख की फसल अच्छी होती है. लाख उत्पादन के लिए वार्षिक वर्षा 1000 से 1500 मीमी और तापमान 24-27 डिग्री सेल्यिस उपयुक्त माना जाता है. मॉनसून के प्रारंभ के तीन महीने के अंदर इस प्रकार लगातार वर्षा होने से लाख का उत्पादन बढ़िया होता है.

पोषक तत्वों का प्रभाव : पोषक तत्वों का लाख परिपालक वृक्षों पर बहुत प्रभाव पड़ता है. चूंकि लाख कीट वृक्ष की नई टहनियों पर विकसित होते हैं. इसलिए टहनियों की वृद्धि के लिए पोषक तत्वों को अच्छा माना जाता है. पोषक तत्वों की उपलब्धता चूना की मात्रा मिट्टी पर निर्भर होता है.

इसलिए लाख उत्पादन में चूना एक महत्वपूर्ण कारक है. पर चूना का ज्यादा उपयोग से टहनियों पर लाख की मोटाई कम रह जाती है. क्योंकि ज्यादा चूना के प्रयोग से मृदा का पीएच बढ़ जाता है. नाइट्रोजन व फास्फोरस का लाख उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता है. लाख उत्पादन में वृद्धि के लिए कम पोटाशियम वाली मृदा में पोटाशियम (30 ग्राम-पौधा) का प्रयोग करना चाहिए.

बीहन लाख का संचारण : लाख का कीट हवादार एवं मध्यम सूर्य की किरणों में अच्छी तरह वृद्धि व विकास करता है. लगातार सूर्य की किरणों से अधिक तापमान पर लाख कीट मर जाते हैं. सेमियालता के पौधों पर लाख की फसल अच्छी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >