कोई घर शौचालय विहीन न रहे : नीलकंठ सिंह मुंडा

खूंटी : राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हम सभी को संकल्प लेना होगा कि कोई घर शौचालय विहीन न रहे. मंत्री ने यह बात भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में स्थानीय नगर भवन में श्रमिक सम्मान समारोह में बतौर […]

खूंटी : राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हम सभी को संकल्प लेना होगा कि कोई घर शौचालय विहीन न रहे. मंत्री ने यह बात भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में स्थानीय नगर भवन में श्रमिक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्हाेंने कहा कि राज्य सरकार रोजगार की सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है. श्रम विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ लोगों को लेना चहिए. मौके पर लाभुकों के बीच बोर्ड द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के लाभ का वितरण किया गया. इनका भुगतान लाभुक के खाते में बोर्ड द्वारा जमा राशि व चेक देकर किया गया. इस अवसर पर 2000 से अधिक लाभुकों के खाते में प्रसुविधाओं की राशि जमा की जा रही है.

समारोह में सांकेतिक तौर पर में पांच-पांच महिला-पुरुषों को साइकिल, सात लोगों को छात्रवृत्ति, एक व्यक्ति को चिकित्सा सहायता के अलावा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को सेफ्टी किट हेतु 1000 के चेक का वितरण किया गया. समारोह में अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी नीरजा कुमारी, व श्रम अधीक्षक एतवारी राम व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >