खलारी : खलारी में राज्य ऊर्जा विकास निगम की बिजली बाधित होने से मोबाइल की बैटरी चार्ज करने पर भी आफत आ गयी है. पतरातू स्थित निगम के 132/33 केवीए सबस्टेशन में 50 एमवीए का पावर ट्रांसफारमर जल जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. प्रखंड कार्यालय, बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में जेनरेटर के सहारे काम चल रहा है. जो लोग घर में इन्वर्टर लगा रखे हैं, उसकी बैटरी भी जवाब दे दी है. बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी के लिए भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. लोग इंतजार में हैं कि बिजली कब आयेगी.
दफ्तरों का काम, पानी की सप्लाई प्रभावित
खलारी : खलारी में राज्य ऊर्जा विकास निगम की बिजली बाधित होने से मोबाइल की बैटरी चार्ज करने पर भी आफत आ गयी है. पतरातू स्थित निगम के 132/33 केवीए सबस्टेशन में 50 एमवीए का पावर ट्रांसफारमर जल जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. प्रखंड कार्यालय, बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में […]
