65 घंटे से अंधेरे में हैं दर्जनों गांव

पिपरवार. बचरा सब स्टेशन से पिछले 65 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से खलारी कोयलांचल वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पतरातू फीडर के 132 केवीए ट्रांसफारमर जल जाने से उक्त स्थिति उत्पन्न हुई है. दर्जनों गांवों के हजारों उपभोक्ता परेशान हैं. विभाग द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किये जाने से […]

पिपरवार. बचरा सब स्टेशन से पिछले 65 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से खलारी कोयलांचल वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पतरातू फीडर के 132 केवीए ट्रांसफारमर जल जाने से उक्त स्थिति उत्पन्न हुई है.
दर्जनों गांवों के हजारों उपभोक्ता परेशान हैं. विभाग द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किये जाने से उपभोक्ताअों में आक्रोश है. राय पंचायत की जलापूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गयी है. दो दिन से पानी सप्लाई नहीं होने से लोग नदी व चापानलों से पानी ढोने को मजबूर हो गये हैं.
विश्वकर्मा पूजा में भी क्षेत्र की बिजली बहाल होने की संभावना नहीं रहने से पूजा के आयोजनकर्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. हेंदेगीर, होसीर, नगड़ुवा, बचरा बस्ती, राय, बमने, डुंडू, मनातू, चुनाभट्ठा, केडी, खलारी, नवाडीह, लपरा, मायापुर, हेसालौंग, मैक्लुस्कीगंज, चामा, दुली, चौकीटांड़, महुआखुरा आदि गांवों के लोग तीन दिन से अंधेरे में रहने को विवश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >