विश्वकर्मा पूजा आज, पंडाल सज कर तैयार

डकरा : डकरा क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. डकरा वर्कशॉप, पीएनबी व बिजली घर का पूजा स्थल एक-दूसरे से सटे होने के कारण यहां सबसे अधिक भीड़ होती है. यहां प्रतिवर्ष मेला जैसा नजारा होता है. दुर्गापूजा के बाद कोयलांचल का यह सबसे बड़ा मेला होता है. इसके […]

डकरा : डकरा क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. डकरा वर्कशॉप, पीएनबी व बिजली घर का पूजा स्थल एक-दूसरे से सटे होने के कारण यहां सबसे अधिक भीड़ होती है. यहां प्रतिवर्ष मेला जैसा नजारा होता है. दुर्गापूजा के बाद कोयलांचल का यह सबसे बड़ा मेला होता है.
इसके अलावा केडीएच, चूरी, रोहिणी, मोनेट डेनियल कोल वाशरी, महाप्रबंधक कार्यालय, वर्कशॉप, टीसीपीएल गैरेज सहित कई जगहों पर भव्य तरीके से विश्वकर्मा पूजा की तैयारी की गयी है. पंडाल सज-धज कर तैयार हैं. कई जगहों पर भोज का भी आयोजन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >