विश्वकर्मा पूजा आज पंडाल सज कर तैयार

पिपरवार : औद्योगिक नगरी पिपरवार में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. विभिन्न परियोजनाओं व कार्यशालाओं में प्रतिमा स्थापित कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जायेगी. कई स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाये गये हैं. पिपरवार परियोजना, अशोक परियोजना, भूमिगत खदान बचरा परियोजना, सीएचपी/सीपीपी परियोजना से लेकर भारी मशीनें मरम्मत […]

पिपरवार : औद्योगिक नगरी पिपरवार में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. विभिन्न परियोजनाओं व कार्यशालाओं में प्रतिमा स्थापित कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जायेगी. कई स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाये गये हैं. पिपरवार परियोजना, अशोक परियोजना, भूमिगत खदान बचरा परियोजना, सीएचपी/सीपीपी परियोजना से लेकर भारी मशीनें मरम्मत होनेवाली कार्यशालाओं में कामगार पूजा की तैयारी में जुटे हैं. इधर क्षेत्र के ट्रांसपोर्टिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के गैराजों व औद्योगिक प्रतिष्ठानों से लेकर विद्युत-यांत्रिक कार्यशालाओं में भी प्रतिमाएं स्थापित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >