बच्चों का साल बरबाद नहीं होगा

तमाड़. तमाड़ में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार नाबालिग 10 सितंबर को रात नौ बजे घर के पीछे खेत में शौच के लिए गयी थी. उसी समय जोजोडीह गांव निवासी बाली सिंह मुंडा व शंकरा लोहरा […]

तमाड़. तमाड़ में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार नाबालिग 10 सितंबर को रात नौ बजे घर के पीछे खेत में शौच के लिए गयी थी. उसी समय जोजोडीह गांव निवासी बाली सिंह मुंडा व शंकरा लोहरा ने नाबालिग को पकड़ लिया और जंगल की ओर जबरन ले गये. जंगल ले जाने के क्रम में नाबालिग ने चिल्लाने की कोशिश कि तब दोनों ने उसका मुंह दबा कर बंद कर दिया. जंगल ले जाकर बारी-बारी से दोनों ने दो दिनों तक नाबालिग से दुष्कर्म किया.

परिजन खोजबीन करते हुए जंगल कि ओर गये और पीड़िता को खोज निकाला. घटना की सूचना तमाड़ पुलिस को दी गयी. त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तमाड़ थाना प्रभारी जेके रमण ने गुरुवार को प्रेस कॉंफ्रेंस कर घटना की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >