लाभुकों के आधार की इंट्री स्वयं करें पीडीएस दुकानदार

एसडीओ नीरजा कुमारी ने किया औचक निरीक्षण खूंटी : एसडीओ नीरजा कुमारी ने सीसी स्टोर, महिला मंडल, अमृतपुर, महिला मंडल दतिया, जोसेफ हंस, जीवन दारु महिला मंडल, कुदाटोली, दिगड़ी, जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अभी भी कई लाभुकों ने माह अगस्त-16 के खाद्यान्न का उठाव […]

एसडीओ नीरजा कुमारी ने किया औचक निरीक्षण

खूंटी : एसडीओ नीरजा कुमारी ने सीसी स्टोर, महिला मंडल, अमृतपुर, महिला मंडल दतिया, जोसेफ हंस, जीवन दारु महिला मंडल, कुदाटोली, दिगड़ी, जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अभी भी कई लाभुकों ने माह अगस्त-16 के खाद्यान्न का उठाव नहीं किया है.

विक्रेता से पूछताछ करने पर कई लाभुक की आधार इंट्री नहीं होने व कई लाभुकों को जानकारी नहीं होने के कारण खाद्यान्न का उठाव लोगों ने नहीं किया है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को जिन लाभुकों की आधार इंट्री नहीं हुई है, उनका आधार कार्ड प्राप्त कर स्वयं इंट्री करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >