तोरपा : महिला विकास केंद्र में बुधवार को तोरपा व रनिया के किसानों को लाह की खेती का प्रशिक्षण दिया गया. डाॅ एके सिंह व सिस्टर डेफिनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन किया.
भारतीय लाख अनुसंधान केंद्र के डाॅ एके सिंह ने किसानों को लाह की खेती करने के तरीके तथा इससे होनेवाले फायदों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लाह की खेती की संभावनाएं काफी अधिक हैं.
किसान पारंपरिक रूप से पहले से लाह की खेती करते भी आ रहे हैं, जरूरत है इसे तकनीक के साथ करने की. महिला विकास केंद्र की निदेशक सिस्टर डेफिनी ने बताया कि लाह की खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद है.
यह नकदी फसल है. जिसे कर किसान अपने व अपने परिवार की अार्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है. प्रशिक्षण का उद्देश्य भी यही है. संचालन अनूप ने किया. मौके पर आइक्योर तुषार भी मौजूद थे.
