हाथियों ने फसल रौंदी

सोनाहातू : प्रखंड में लगातार जंगली हाथियों के उत्पात से किसान परेशान हैं. हर रोज कई एकड़ खेत में लगे धान, मकई, अरहर, लॉकी की फसल को हाथी रौंद रहे हैं. रविवार को सोनाहातू प्रखंड के राणाडीह गांव में हाथी भगाने के दौरान हाथी के हमले से एक व्यक्ति घायल हुआ है. गांव में जंगली […]

सोनाहातू : प्रखंड में लगातार जंगली हाथियों के उत्पात से किसान परेशान हैं. हर रोज कई एकड़ खेत में लगे धान, मकई, अरहर, लॉकी की फसल को हाथी रौंद रहे हैं. रविवार को सोनाहातू प्रखंड के राणाडीह गांव में हाथी भगाने के दौरान हाथी के हमले से एक व्यक्ति घायल हुआ है.
गांव में जंगली हाथी का झुंड घुसने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर उन्हें गांव से बाहर खदेड़ने लगे. इसी दौरान एक हाथी दौड़ कर 35 वर्षीय पुटेश्वर महतो पर हमला कर दिया. लोगों ने घायल को स्थानीय स्तर पर इलाज कराया. जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि कामेश्वर महतो ने घटनास्थल पहुंच कर घायल व्यक्ति से मिले और वन विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >