टीबी के लक्षण व उपचार की दी जानकारी

खूंटी : संकल्प ज्योति संस्था की ओर से कर्रा के लरता गांव में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर तोरपा एसटीएस के सुरेंद्र कुमार ने लोगों को टीबी रोग के लक्षण व उपचार के सबंध में जानकारी दी. कहा कि टीबी अब लाइलाज नहीं है. प्रशिक्षित कार्यकर्ता मोहन साहू ने संभावित रोगियों […]

खूंटी : संकल्प ज्योति संस्था की ओर से कर्रा के लरता गांव में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर तोरपा एसटीएस के सुरेंद्र कुमार ने लोगों को टीबी रोग के लक्षण व उपचार के सबंध में जानकारी दी. कहा कि टीबी अब लाइलाज नहीं है. प्रशिक्षित कार्यकर्ता मोहन साहू ने संभावित रोगियों के बलगम का नमूना जांच के लिए एकत्रित किया. रोग की पुष्टि होने पर मरीजों को संबंधित अस्पताल में ला कर नि:शुल्क दवा दिलायी जायेगी. शिविर को सफल बनाने में विनय साहू, संजीत कुमार, अभिमन्यु कुमार, मुखिया जागरण उरांव आदि का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >